3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड

सलमान खान को देखने उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने चलाए डंडे, वीडियो वायरल

ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। ये भीड़ सलमान खान को ईद की बधाई देने पहुंची थी। भीड़ इस कदर बढ़ गई थी कि उसे तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। मौके पर खड़े लोगों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ बॉडीगार्ड्स भीड़ को खदेड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस के डंडे से बचने के लिए लोग बचकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

Google source verification

image

Prateek Pandey

Apr 11, 2024