3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

जिला स्तर पर हो समाधान, जयपुर तक न पहुंचे मामले

-जिला महिला मंच की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा

Google source verification


बंूदी. आज के जमाने में हर किसी को सेवा के बदले कुछ ना कुछ चाहिए, लेकिन महिला जिला मंच नि:शुल्क सेवा दे रहा है। जिले में अपना समय देकर महिलाओं की पीड़ा का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। यह बात सोमवार को बूंदी सर्किट हाउस पहुंची राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जिला कलक्टर से जिलों के महिला मंचों के कार्य की रिपोर्ट लेंगे। ताकि यह पता चल सके कि महिला मंच कैसा काम कर रहा है। श्रेष्ठ कार्य मिलने पर महिला मंचों को सम्मानित किया जाएगा। महिला मंच का उद्देश्य यह है कि जिला स्तर पर समस्या का समाधान हो ताकि जयपुर तक मामले ना पहुंचे। अध्यक्ष शर्मा ने जिला कलक्टर से महिला थाना, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के संचालन व कार्य प्रणाली की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में कमी लाने के लिए जागरूकता की जरूरत है। सभी को अपने घरों से जागरूकता अभियान शुरू करना होगा। महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने राज महिला सुरक्षा एप लांच किया है। धारा ३५४ की जानकारी देने के लिए कॉलेज व स्कूलों में शिविर लगाकर कानूनी जानकारी की पुस्तिका का वितरण कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों व निजी कंपनियों में भी हरेसमेंट कमेटी एक्टिव कर रखी है। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशन भी समाज के लिए घातक साबित होता जा रहा है। आयोग शादी से पहले भी परामर्श देने का कार्य कर रहा है।