2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

राजस्थान का रण :भाजपा ने केशवरायपाटन विधानसभा से प्रत्याशी बनाई लाखेरी की बेटी चंद्रकांता ने सबसे पहले यह कहा…,यहां नेताओं में मची खलबली

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार देर शाम दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा से चंद्रकांता मेघवाल को टिकट दिया गया है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 14, 2018

बूंदी. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार देर शाम दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा से चंद्रकांता मेघवाल को टिकट दिया गया है। चंद्रकांता रामगंजमंडी से विधायक है। पहली सूची में इनका नाम शामिल नहीं किए जाने से इन्हें नाराज माना जा रहा था।जो दूसरी सूची आई इसमें इन्हें केशवरायपाटन से प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनने के बाद चंद्रकांता ने कहा कि जो लोग कन्यादान के समय नहीं आ पाए थे वह वोटदान करके अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे।इधर, चंद्रकांता को टिकट देते ही केशवरायपाटन के भाजपा नेताओं में खलबली शुरू हो गई। केशवरायपाटन विधानसभा एससी आरक्षित सीट है।