तालेड़ा. थाना क्षेत्र के कोटखेड़ा गांव में सोमवार को दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर दो जने एक बीमार वृद्धा से सोने का बोर छीनकर ले गए। वृद्धा के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कोटखेड़ा निवासी दुर्गाशंकर गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दी कि सोमवार दोपहर सारे परिजन खेत में धान की फसल निकालने गए थे। घर में उसकी वृद्ध मां प्रताप बाई [70] अकेली थी। बीमार होने के कारण वह पलंग पर रहती है। दोपहर करीब 12 बजे मुंह पर कपड़ा बांधे दो जने घर में घुस गए। वे उसकी मां से सोने का बोर छीनकर ले गए। मां के शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। सूचना पर तालेड़ा थानाधिकारी रामेश्वर चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए।