4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

रक्षाबंधन : भाई की कलाई पर दमकेगी चंद्रयान-3 की सफलता, बाजार में डिमांड

लैंडर, रोबर और ऑरबिट नुमा राखियों से बाजार गुलजार

Google source verification

चैन्नई. चंद्रयान-३ की सफलता का क्रेज इस बार रक्षाबंधन पर भी देखने को मिलेगा। रक्षा बंधन पर आप अपने चांद से प्यारे भाई को चंद्रयान वाली राखी बांध सकती हैं। जी हां! यह बात 16 आने सच है। बाजार में इस बार ऐसी राखियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुईं हैं। लैंडर, रोबर और ऑरबिट नुमा राखियों से बाजार गुलजार है। इसके साथ ही बाजार में एक से बढ़कर एक और खूबसूरत डिजाइनर राखियों की भरमार है। सोना-चांदी और डायमंड राखियों के साथ बच्चों की पसंदीदा कार्टून्स राखियों से बाजार सजे हैं। वीकएंड के अंतिम दिन रविवार को चेन्नई के साहुकारपेट में राखियां खरीदने के लिए महिलाओं में चंद्रयान वाली राखी को खरीदने के लिए खास उत्साह दिखा।