
चेन्नई. अभिनेता शिवकार्तिकेयन (Sivakarthikeyan) का कहना है कि एलियन बेस्ड उनकी आगामी फिल्म ‘अयलान’ (Ayalaan) देश की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें 4 हजार वीएफएक्स शॉट्स हैं। वे यहां फिल्म का टीजर जारी होने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हालांकि फिल्म के निर्माण में लम्बा समय लगा है लेकिन इसकी कहानी फ्रेश है और हमने लगातार इसमे अपडेट किया है।
एसके (Sivakarthikeyan) ने कहा कि यह फैमिली एंटरटेनर है जिसे बच्चों के साथ पूरा परिवार देख सकता है। फिल्म के निर्देशक आर. रविकुमार के धैर्य की एसके ने तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म के जरिए रविकुमार को ‘कमाया’ है जो उनके लिए किसी खजाने से कम नहीं।
सौ करोड़ की लागत
फिल्म करीब 8 साल से बन रही है, जिसके निर्देशक आर. रविकुमार ने नेट्र इंड्र नालै नाम की मूवी से अपनी पहचान बनाई थी। उनका कहना था कि यह अवधि बड़ी जटिल रही। परिवार, मित्रों और खासकर एसके (Sivakarthikeyan) का काफी सहयोग रहा। अभिनेता एसके हमेशा उनके साथ रहे। फिल्म की कहानी और पटकथा को हमने ओल्ड नहीं होने दिया है। फिल्म के वीएफएक्स इसकी पहचान बनेंगे। यह पूरा कार्य चेन्नई की कंपनी ने किया है। टीजर के बाद हम ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च भी करेंगे तथा पोंगल पर फिल्म रिलीज होगी।
मेरी पहली तमिल फिल्म : शरथ केलकर
बाहुबली के हिन्दी वर्जन में एक्टर प्रभास की आवाज बने अभिनेता शरथ केलकर, ईशा कोप्पिकर, केजीआर स्टूडियोज के सीईओ विजेश जैन और टेक्निकल टीम के अधिकारी उपस्थित थे। केलकर ने कहा कि यह उनकी पहली तमिल मूवी है। वे हमेशा से ही तमिल फिल्मों के फैन रहे हैं। शिवकार्तिकेयन के साथ काम करना अच्छा एक्सपीरियंस था। फिल्म में एसके (Sivakarthikeyan) के ऑपोजिट रकुल प्रीत सिंह है। उनके अलावा कॉमेडी का भार योगी बाबू पर रहेगा। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान का है।
Sivakarthikeyan Movie Ayalaan – teaser out now