2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
दलित युवक से मारपीट कर जुबान खींचने के आरोपी गिरफ्त से दूर, लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Play video

दलित युवक से मारपीट कर जुबान खींचने के आरोपी गिरफ्त से दूर, लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Bhima army worker protest तारानगर तहसील के गांव बांय स्थित मेघवाल समाज के युवक से बेरहमी से मारपीट करने के आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 29 Jun 2019, 3:55 PM IST

चूरू.

तारानगर तहसील के गांव बांय स्थित मेघवाल समाज के युवक से बेरहमी से मारपीट करने के आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इसके कारण मेघवाल समाज के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मारपीट के आरोपी धर्मपाल जाट और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं (Bhima army worker protest ) का कहना है कि 26 जून को साहवा थाने में मामला दर्ज हो जाने और मेडिकल रिपोर्ट में अमानवीय मारपीट की पुष्टि हो जाने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया । इससे साफ जाहिर होता है कि दबंगों को पुलिस संरक्षण दे रही है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदेश स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: नाबालिग से बलात्कार


चूरू. छापर कस्बे में सुराणा भवन के पास बुधवार रात एक नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी है उसकी नाबालिग पुत्री बुधवार शाम करीब आठ बजे अपनी सहेली के घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में सुराणा भवन के पास आरोपी रामकिशन जाट (19) मिला । वह बहला फुसला कर भवन केअन्दर ले गया व बलात्कार किया। जांच थानाधिकारी राजीव रोयल करेंगे।