2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जीवन में अपनाएं योग, रहे निरोग
Play video

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जीवन में अपनाएं योग, रहे निरोग

international yoga day churu अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 21 Jun 2019, 8:40 PM IST

चूरू.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व शहरवासियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ तन मन के लिए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। इससे पहले जिला कलक्टर संदेश नायक ने योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।


जिला कलक्टर ने कहा कि जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है। योग से कई बीमारियों को होने से रोका जा सकता है और कई बामारियों को दूर भी किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र शर्मा, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे राजेश कुमार दडिय़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, एएसपी प्रकाश चंद्र, सीईओ डीआर सुथार, एसीईओ नरेंद्र चौधरी, उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्काउट-गाइड्स, एनसीसी, महिला पुरुष एवं बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।


योगाचार्य डा. मनोज शर्मा ने कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के तहत सूक्ष्म क्रिया, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अद्र्घचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, भुजंगासन, सेतुबंध आसन, उत्तान पादासन, अद्र्घहलासन के साथ-साथ उड्डियानबंध, अग्निसार क्रिया, नौली क्रिया का प्रदर्शन कर योग साधकों को चमत्कृत कर दिया। समारोह में आयुर्वेद विभाग के अनेक चिकित्सक मौजूद थे। इस दौरान डीबी अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक की ओर से निशुल्क शुगर व बीपी जांच की गई।

 

पीएम मोदी ने दिलाई योग को विश्व में पहचान


चूरू. योग दिवस पर इन्द्रमणि पार्क में नगर परिषद की ओर से योग दिवस मनाया गया। इस दौरान ऑर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक मेघना सोती ने योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सभापति विजय कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे। राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में योग को पहचान लगाई है। आज मोदी की वजह से पूरा विश्य योगदिवस मना रहा है। योग हर व्यक्ति को करना चाहिए यह स्वस्थ्य जीवन के लिए रामबाड़ से कम नहीं है।

 

जिला कारागृह चूरू में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


चूरू. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागृह में कैदियों को योगाभ्यास कराया गया। जिला प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार दडिय़ा ने कहा कि योग और ध्यान से मनुष्य का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अपनी ऊंचाई को प्राप्त कर दक्षता में वृद्वि करता है। अति. पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा मौजूद थे।