2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
Watch वन विभाग : चूरू में हरियाली बढ़ाने के लिए लगाएंगे 7 लाख 65 हजार फल व छायादार पौधे
Play video

Watch वन विभाग : चूरू में हरियाली बढ़ाने के लिए लगाएंगे 7 लाख 65 हजार फल व छायादार पौधे

forest department नर्सरियों तैयार किए जा रहे हैं पौधे, जिले में पौधरोपण के लिए जिला प्रशासन व वन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले भर में करीब सात लाख 65 हजार पौधे लगाने की योजाना बनाई गई है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 23 Jun 2019, 2:32 PM IST

चूरू.
forest department ने इस वर्ष जिले में पौधरोपण के लिए जिला प्रशासन व वन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले भर में करीब सात लाख 65 हजार पौधे लगाने की योजाना बनाई गई है। उक्त पौधरोपण विभिन्न सरकारी संस्थाओं व कार्यालयों की ओर से किया जाएगा। पौधरोपण के लिए औषधीय, फलदार व छायादार पौधे तैयार किए गए हैं। उक्त पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। तारानगर व भालेरी नर्सरी में छायादार के अलावा फलदार व फूलों के पौधे भी बड़ी संख्या में तैयार किए गए हैं। इन पौधों के लगने के बाद जिले में हरियाली नजर आने लगेगी।


इतने प्रकार के पौधे तैयार किए

forest department के एसीएफ दिलीपसिंह ने बतया कि जिले की नर्सरियों में नीम, कीकर, बरगद, पीपल, टोटलिस, अरड़ू, सहतूत, मेहंदी, शीशम, आंवला, जामुन, पपीता, इसके अलावा औषधीय पौधौ भी तैयार किए गए हैं। खेजड़ी, रोहिड़ा, खैरी, बेर, जाल, बकायन, गुलमोहर, अर्जुन, सिरस, करंज, अमरूद, नींबू, जामुन, कचनार, कनेर, बोगनवेलिया, गुलाब, रेलिया हेज, मेहंदी, टेकोमा, इमली, पत्थरचट्टा, गिलोय आदि के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। plantation of trees


वन विभाग भी लगाएगा पौधे

वहीं चूरू के वन क्षेत्रों में वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। एसीएफ राकेश दुलार ने बताया कि जिलेभर में वन विभाग की ओर से बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बारिश में पौधे लगाए जाएंगे।
इस नर्सरी में इतने पौधे तैयार

 

नर्सरी ——————————पौधे
नर्सरी तारानगर ——————–1.95 लाख
नर्सरी लीलकी बीड़, राजगढ़———1.16 लाख
नर्सरी भालेरी ———————-1.02 लाख
नर्सरी नहर किनारे मेघसर ———1.00 लाख
नर्सरी चूरू ————————37 हजार
नर्सरी रेंज कैंपस राजगढ़ ———-28 जार
नर्सरी राजलदेसर —————–70 हजार
नर्सरी पायली ——————–30 हजार
नर्सरी रतनगढ़ ——————-30 हजार
नर्सरी रेंज परिसर सरदारशहर —-91 हजार
नर्सरी पीएमसी चूरू ————–दो हजार
नर्सरी सांडवा ——————-75 हजार पिछले साल के शेष पौधे

 

”जिले भर में forest department की नर्सरियों में आठ लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। बारिश के साथ धीरे-धीरे पौधरोपण शुरू हो चुका है। सरकारी संस्थाओं को पौधे निशुल्क दिए जा रहे हैं। गैर सरकारी संस्थाओं को नाममात्र शुल्क लेकर पौधे दिए जाएंगे। इस साल साढ़े सात लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।”
बनवारी लाल शर्मा, डीएफओ, चूरू