29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
Video News:- सड़क का मिटा नामोनिशान: मोहल्ले वाले बोले यहां सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क है…
Play video

Video News:- सड़क का मिटा नामोनिशान: मोहल्ले वाले बोले यहां सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क है…

उदासीनता: नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मूंद रखी आंखें चूरू. सरदारशहर. वार्ड 45 गोशाला बास में चौधरियों के कुए से लेकर गोशाला तक 500 मीटर की सड़क का नामोनिशान मिट गया है। सड़क के नाम पर अब सिर्फ खड्ढे बचे हैं। 500 मीटर की सड़क में जगह-जगह दर्जनों खड्ढे हैं। जिसके कारण वाहन चालको एवं पैदल राहगीरों को समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने पूर्व पार्षद रामचंद्र माली के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vijay

•

Updated: 8 Jun 2023, 1:43 PM IST

उदासीनता: नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मूंद रखी आंखें
चूरू. सरदारशहर. वार्ड 45 गोशाला बास में चौधरियों के कुए से लेकर गोशाला तक 500 मीटर की सड़क का नामोनिशान मिट गया है। सड़क के नाम पर अब सिर्फ खड्ढे बचे हैं। 500 मीटर की सड़क में जगह-जगह दर्जनों खड्ढे हैं। जिसके कारण वाहन चालको एवं पैदल राहगीरों को समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने पूर्व पार्षद रामचंद्र माली के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सात दिन में यदि सड़क का निर्माण नहीं किया तो नगरपालिका का घेराव किया जाएगा। रामचन्द्र माली ने बताया कि 1 साल से नगरपालिका प्रशासन कह रहा है। टेंडर हो गया, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। आए दिन क्षतिग्रस्त सड़क के कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासी मटु देवी सुथार ने बताया कि बकरा मंडी से कब्रिस्तान, श्मशान घाट, राजकीय अस्पताल, गौशाला, कई मंदिरों व रेलवे स्टेशन जाने के लिए ये मुख्य मार्ग है पर इसकी खस्ता हालत देखकर रोना आता है। बहुत बड़ी आबादी का यह मुख्य मार्ग होने के कारण इसी मार्ग से शव यात्रा व जनाजे ले जाते वक्त मृतकों के परिजनों को भारी परेशानी होती है। वार्ड के लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने अनेक बार नगरपालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण वार्ड के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।