23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम
सिर पर दुपट्टा और आंखों पर चश्मा लगाए दिखी ‘लेडी डॉन’ बशीरन, 7 माह से थी फरार
Play video

सिर पर दुपट्टा और आंखों पर चश्मा लगाए दिखी ‘लेडी डॉन’ बशीरन, 7 माह से थी फरार

बशीरन सात महीने से फरार चल रही थी। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Google source verification

नई दिल्ली।सात माह से फरार चल रही ‘लेडी डॉन’ उर्फ बशीरन को दिल्ली ने पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि बशीरन का पूरा परिवार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।

113 मामले दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मम्मी कहे जाने वाली बशीरन के 8 बेटे हैें और सभी क्राइम की दलदल में फंस चुके हैं। पूरे परिवार में 113 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार बशीरन अपने बच्चों को तो अपराध की दुनिया में तो लेकर ही गई साथ ही साथ इलाके के बच्चों को भी नहीं बख्शा। सैकड़ों नाबालिग बच्चो को बशीरन ने पहले नशे की लत लगाई और फिर उन्हें अपने गैंग का हिस्सा बनाया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ऐसे बच्चों पर बशीरन की नजरें रहती थीं जो संवेदनशील उम्र से गुजर रहे होते हैं। ऐसे बच्चों को अपने अच्छे बुरे का फैसला लेने का दिमाग नहीं होता है। बच्चों को पैसे का लालच देकर या एक अच्छे जीवन देने का लोभ देकर या फिर मौजमस्ती मौजमस्ती ऐश के सपने दिखाकर बशरीन जुर्म की तरफ धकेल रही थी।

यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें