1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

डिवाइडर के पास खड़ी मां-बेटी को बेकाबू ट्रेलर ने कुचला, दर्दनाक मौत

जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर मिडवे के समीप हुआ हादसा

Google source verification

दौसा. जिला मुख्यालय पर जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर मिडवे के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रेलर की टक्कर से मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों महिलाएं डिवाइडर के पास हाइवे क्रॉस करने के लिए खड़ी थी। इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने दोनों को कुचल दिया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरी ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।


कोतवाली के ड्यूटी अधिकारी एसआई मुरारीलाल मीना ने बताया कि प्रेमदेवी गुर्जर (47) पत्नी बत्तू गुर्जर निवासी गढ़मोरा तहसील नादौती जिला करौली व उनकी पुत्री सुनिता (20) पत्नी रामहरेश निवासी ग्राम पोषवालों की ढाणी पाल सुबह जयपुर में ईएसआईसी कार्यालय में पेंशन सत्यापन के लिए गई थी। जयपुर से लौटकर दौसा मिडवे के सामने उतर गई। दोपहर करीब 1.40 बजे दौसा में बैंक के काम से जाने के लिए डिवाइडर के पास खड़ी थी। इस दौरान दौसा से जयपुर की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने मां-बेटी को कुचल दिया। साथ ही वहां सड़क मेंटिनेंस का काम कर रहे एक मिनी ट्रक को भी टक्कर मार दी।

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। प्रेमदेवी की मौके पर ही मौत हो गई तथा सुनीता को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इस मामले में मृतका के देवर रामवीर गुर्जर ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मृतक महिलाओं के पास मिले बैंक पासबुक व आधार कार्ड से उनकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया था। पुलिस ने ट्रेलर व मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस व एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर गुस्साए लोग, लगाया जाम
घटना के बाद कुछ देर तक पुलिस व एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर मौके पर मौजूद भीड़ में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा हाइवे पर रखे संकेतकों को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस ने समझाकर मार्ग सुचारू कराया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर बाद यातायात सामान्य हुआ।