
दौसा. सिकंदरा थानांतर्गत गीजगढ़ कस्बे के बस स्टैंड पर चोरी का सिलसिला थमने का नाम भी ले रहा है। विगत तीन दिनों में पुलिस चौकी से महज 300मीटर दूरी पर ही चोरी की दूसरी वारदात हो चुकी है। कस्बे में बस स्टैंड पर स्टेट बैंक के समीप आरामशीन के बाहर दुकान से रात को अज्ञात जने दुकान के दरवाजे को तोडकऱ अंदर रखी अलमारी से एक लाख रुपए चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरा मशीन संचालक सुरेश गुप्ता ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार देर शाम को दुकान और आरा मशीन को बंद कर घर गया था।
सुबह दुकान खोलने आए तो दरवाजे टूटे और अलमारी खुली मिलने पर वारदात का पता लगा। आलमारी में रखे लगभग एक लाख रुपए की नकदी गायब मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी हंसराम गुर्जर ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। चोर इसी सप्ताह में सोमवार रात्रि को पुलिस चौकी के समीप स्थित सहकारी बैंक का ताला तोडकऱ चोर लैपटॉप, कम्प्यूटर, ङ्क्षप्रटर, कैमरा सहित अन्य लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। कस्बे में चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों व ग्रामीणों में भय होने लगा है।