18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवास

video news: जीप मोडऩे में आई दिक्कत तो राहुल गांधी ने संभाला स्टेयरिंग

दोंता गांव में काफिला निकलने के दौरान रुकी जीप, तो राहुल गांधी ने कुछ सेकंड के लिए स्टेयरिंग हाथ में लिया

Google source verification

देवास. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के दौंता गांव पहुंची। खुली जीप में सवार होकर राहुल गांधी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। दोंता में उन्होंने कार्यकताओं के साथ चर्चा कर भोजन किया। थोड़ी देर विश्राम करने के बाद वे अपने काफिले के साथ यात्रा पर निकले।

काफिले के गांव से निकलने के दौरान राहुल गांधी की जीप अचानक रुक गई तो राहुल गांधी ने कुछ सेकंड स्टेयरिंग हाथों में लेकर जीप को मोड़ा। इसके बाद ड्राइवर ने जीप को आगे बढ़ाया और काफिला विजयागंज मंडी की तरफ निकल गया।

जगह-जगह लगाए स्वागत मंच

वे करीब 3 बजे विजयागंज मंडी पहुंचे। जहां जगह-जगह उनके लिए स्वागत मंच लगाए गए थे। खुली जीप से राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन को स्वीकार किया। करीब 10 से 15 मिनट में राहुल गांधी की यात्रा विजयागंज मंडी से रवाना होकर उज्जैन जिले में प्रवेश कर गई।

-सेल्फी के लिए दौड़ते रहे कार्यकर्ता

विजयागंज की तरफ बढ़ रहे जुलूस में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जीप में सवार थे। इस दौरान राहुल गांधी ने क्षेत्र को लेकर फीडबैक भी लिया। कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंचों सहित अन्य जानकारी राहुल गांधी को दी। यात्रा के दौरान बड़ी में संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी के पास पहुंचने की जद्दोजहद करते सेल्फी के लिए दौड़ लगाते रहे। हालांकि सुरक्षा के चलते कार्यकर्ता राहुल गांधी के नजदीक नहीं जा सके।

प्रेसवार्ता में पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

दोंता में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि केवल 15 प्रतिशत लोगों के पास देश के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा हो चुका है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ती रहेगी। विपक्ष का दायित्व है लोकतंत्र को बचाना और उसकी रक्षा करना। इस दौरान पटवारी ने प्रदेश सरकार को सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि सीएम का दायित्व होता है कि क्राइम रुके। सबसे ज्यादा क्राइम यहां हो रहा है। वहीं 15 हजार करोड़ रुपए दो माह में कर्जा ले लिया है। भ्रष्टाचार चरम पर है। नियुक्तियों ने भ्रष्टाचार हो रहा है। ट्रांसफर के नाम पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। धान खरीदी के दाम 3100 रुपए क्यों नहीं हुए, गेहूं के 2700 रुपए क्यों नहीं हुए। सिलेंडर के दाम क्यों कम नहीं हुए। ऐसे कई मुद्दों पर जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा।

-ये आखिरी यात्रा नहीं, विचारों की लड़ाई है

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि यात्राओं से नेताओं को कनेक्ट करने का अवसर मिलता है। ये आखिरी यात्रा नहीं है। आरएसएस का प्रोजेक्ट 70 साल से चल रहा है। ये वैचारिक जंग है। ये विचार की लड़ाई है। विचारों की लड़ाई में जो कमी थी उसे राहुल की यात्रा के जरिए पूरा कर रहे हैं। पीएम क्या बोलते हैं और जो सच्चाई है, उसके बीच में जमीन आसमान का अंतर है। 10 सालों में किसानों और युवकों के साथ अन्याय हुआ है, मजदूरों के खिलाफ अन्याय हुआ। जिस प्रकार से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया जा रहा है। एक तरफ चंदा दाता का सम्मान, दूसरी तरफ अन्न दाता का अपमान हो रहा है। पीएम के पद का हम सम्मान करते हैं। वहीं पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के पैर कभी रुकते नहीं हैं। धर्म की आड़ में राजनीति हो रही है। राहुल गांधी की यात्रा सफल है।

इधर, सांसद बोले- राहुल के आने से भाजपा के वोटों में होगी सवा दो लाख की बढ़ोतरी

देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहती हैं। जनता ने मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने का मन बना लिया हैं । सारे देश का वातावरण मोदीमय प्रतीत हो रहा है । इसलिए राहुल गांधी आएं, प्रियंका गांधी आएं या और कोई कांग्रेसी नेता आए कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। शाजापुर में राहुल गांधी के आने पर यह बात भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने यह बात कही। सोलंकी ने कहा कि राहुल के आने से देवास शाजापुर लोकसभा सीट पर भाजपा को सवा दो लाख वोटों की बढ़ोतरी होगी।