29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार
आईटी की टीम ने फैक्ट्री संचालक के यहां शुरू की सर्चिंग
Play video

आईटी की टीम ने फैक्ट्री संचालक के यहां शुरू की सर्चिंग

मालवा एग्रो फेब्रीकेटर फर्म के कारखाने और फर्म संचालक के घर पर टीम ने एक साथ दबिश दी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Binod Singh

•

Updated: 21 Feb 2024, 12:40 AM IST


धार. शहर की एक प्रतिष्ठित फर्म के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने सर्चिंग की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार शाम आयकर विभाग की टीम ने शहर के इंडस्ट्री एरिया में मौजूद न्यू मालवा एग्रो फेब्रीकेटर फर्म के कारखाने और फर्म संचालक के घर पर टीम ने एक साथ दबिश दी। साथ ही आयकर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई।

दरअसल न्यू मालवा एग्रो फेब्रीकेटर द्वारा टैंकरों का निर्माण किया जाता है। प्रदेश के कई विधायकों और सांसदों द्वारा अपनी निधि से दिए जाने वाले टैंकरों का निर्माण इसी फर्म द्वारा धार के इंडस्ट्री एरिया में मौजूद कारखाने पर होता है। आयकर विभाग की टीम ने अचानक मंगलवार शाम यहां आकर सर्च की कार्रवाई शुरू की। हालांकि इस मामले में अभी कुछ भी ज्यादा जानकारी टीम द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। बताया जा रहा है कि यह सर्चिंग की कार्रवाई लंबी चल सकती है। ऐसे में पूरी कार्रवाई के बाद ही कर चोरी का खुलासा होगा।