29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार
video news-पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
Play video

video news-पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन - घाटाबिल्लौद में बनोले के दौरान युवक की पीट-पीटकर की गई थी हत्या
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Binod Singh

•

Updated: 28 Feb 2024, 1:01 AM IST

धार/घाटाबिल्लौद. बनोले के दौरान टक्कर लगने की बात पर हुए विवाद में युवक की हत्या करने को लेकर नाराज समाजजनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सेन व सर्व समाजजन बड़ी संख्या में मंगलवार को धार पहुंचे। यहां पर तहसीलदार दिनेश उईके को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ध्यान रहे इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से प्रजापति समाज द्वारा भी सोमवार को ज्ञापन दिया गया था।-आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग

हत्या के विरोध में सेन व सर्व समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया कि सेन समाज के युवक दीपक परमार की हत्या कर दी गई थी। इसमें शामिल आरोपियों को कठोर सजा दिलवाई जाए। साथ ही दीपक के परिवार को आर्थिक सहायता देकर परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नौकरी प्रदान करें। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अशोक चौहान, जिलाध्यक्ष राधेश्याम सेन, प्रदेश महासचिव राहुल सेन, प्रदेश महासचिव राजेश परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश आर्य, नरेंद्र सिसोदिया, रवींद्र परिहार, राहुल परमार आदि समाजजन मौजूद थे।