29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार
video news-संरक्षित इमारत भोजशाला में आज से होगा वैज्ञानिक सर्वे
Play video

video news-संरक्षित इमारत भोजशाला में आज से होगा वैज्ञानिक सर्वे

। भारतीय सर्वेक्षण एवं पुरातत्व (एएसआई) की पांच सदस्यीय टीम सर्वे करेगी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Binod Singh

•

Updated: 22 Mar 2024, 12:10 AM IST


धार। ऐतिहासिक संरक्षित धरोहर भोजशाला में वैज्ञानिक सर्वे शुक्रवार से होगा। भारतीय सर्वेक्षण एवं पुरातत्व (एएसआई) की पांच सदस्यीय टीम सर्वे करेगी। सर्वे के लिए एएसआई के अपर महानिदेशक ने इंदौर कमिश्नर, धार कलेक्टर व एसपी धार से सुरक्षा की मांग की है। कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यह सर्वे होना है। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा के लिहाज से एक कंपनी और जिला पुलिस बल की तैनाती भोजशाला में रहेगी।
गौरतलब है कि इंदौर हाईकोर्ट के आदेश पर यह सर्वे होने जा रहा है। 11 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट ने भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे करवाने के आदेश दिए थे। इस सर्वे को करने के लिए हाईकोर्ट ने एएसआई को 6 सप्ताह का वक्त दिया है। सर्वे में जीपीएस और जीपीआर तकनीक का इस्तेमाल होगा। साथ ही कार्बन डेंटिग के जरीए पता लगाया जाएगा कि ढांचा कितना पुराना है। हाईकोर्ट के आदेश पर जरूरत अनुसार एएसआई खुदाई भी करवा सकती है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी मनोज कुमार सिंह ने दल-बल के साथ गुरुवार को दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।