29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार
स्कूल टीचर के अंधेकत्ल में उलझी पुलिस, संदिग्धों से जारी पूछताछ……सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
Play video

स्कूल टीचर के अंधेकत्ल में उलझी पुलिस, संदिग्धों से जारी पूछताछ……सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले

सनसनीखेज हत्याकांड : - रविवार देर रात हुआ था महिला का कत्ल, घर में हाथ-पैर बांधकर की गई हत्या - पुलिस ने हत्या की धाराओं में किया केस दर्ज, फिलहाल पुलिस सुराग की तलाश में
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Binod Singh

•

Updated: 27 Feb 2024, 1:04 AM IST

धार. शहर की श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी में रविवार रात करीब १० बजे हुए अंधेकत्ल में पुलिस उलझ गई है। हत्या के २४ घंटे बाद भी हत्यारे को लेकर कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की है। वहीं श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी, मगजपुरा रोड और आसपास के इलाकों में मौजूद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांच में लिए हैं, लेकिन इसमें कोई खास सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि इस अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस बिंदुवार जांच कर रही है।

दरअसल रविवार रात ९.४५ से १० बजे के करीब श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी में मृतिका स्कूल टीचर आरती पति रवि मकवाना की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को 24 घंटे बाद भी पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए तिरुपति कॉलोनी से लेकर मगजपुरा रोड तक के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। वहीं मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी सुराग जुटाने की कवायद की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड को लेकर संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। हालांकि फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस ने मृतिका के बेटे की भी मदद लेकर पूछताछ की है।

-हत्या का केस दर्ज, दिन में हुआ अंतिम संस्कार

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावर पर हत्या की धारा ३०२ भादवि में केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद परिवार स्तब्ध है। सोमवार को पीएम के बाद मृतिका आरती का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। मृतिका आरती के पति रवि विदेश में होने के कारण वे आज धार पहुंचे। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

-यह है घटना

गौरतलब है कि रविवार रात करीब ९.४५ बजे आसपास मृतिका आरती की हत्या कर दी गई थी। हत्या के दौरान हत्यारे द्वारा मृतिका का गला चाकू से रेता गया। वहीं सिर पर भी कांच की बोतल से वार किए गए। शरीर पर भी चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई गई। घटना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची थी तो मृतिका के हाथ भी रस्सी से बंधे हुए थे। हत्या के दौरान महिला घर पर अकेली थी।

इनका कहना

– अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

रवींद्र वास्केल, सीएसपी, धार