Dhanteras Video: धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्योहार की शुरुआत होती है। यहां जानिए इस दिन का शुभ मुहूर्त और विधि-विधान
Dhanteras Video: धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला धन और दूसरा तेरस धन का मतलब संम्पत्ति दूसरा तेरस या त्रयोदशी धनतेरस का त्योहार धनत्रयोदशी या धनतेरस के रुप में भी मनाया जाता है। भगवान त्रयोदशी को आयुर्वेद का देवता भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें अक्षय फल प्रदान करती है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन चीजें खरीदनें से तेरह गुना इजाफा होता है। इसलिए धनतेरस के दिन सोना,चांदी, वाहन और भूमि खरीदना शुभ माना जाता है।