16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

दोस्त ने सिर पर पत्थर मार हत्या की

डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र आंतरी गांव की मोरन नदी में शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने बताया कि दोस्त से कहासूनी हुई और साथी ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आंतरी निवासी सुनील उर्फ सोनू पुत्र गणेशलाल नाई रविवार रात को मोरनी नदी के पास निकल रहा था। इस दौरान शुभम पुत्र कन्हैयालाल नदी के पास एक दुकान के बाहर बैठ कर फोन पर बात कर रहा था। आरोपी ने उसको घर जाने के लिए कहा तो शुभम भडक़ गया और दोनों में विवाद हो गया जो हाथापाई में बदल गया। इस दौरान सुनील ने नीचे पड़े पत्थर को उठाकर मृतक के सिर पर दे मारा। इससे उसके सिर से खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई।

Google source verification