11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग
Breaking : साहब, बता दो आखिर हम धान बोएं कि नहीं…आखिर किसानों ने ऐसा क्यों पूछा, देखिए वीडियो
Play video

Breaking : साहब, बता दो आखिर हम धान बोएं कि नहीं…आखिर किसानों ने ऐसा क्यों पूछा, देखिए वीडियो

गर्मी फसल को लेकर असमंजस की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर सोमवार को किसानों ने कृषि उपसंचालक का घेराव किया।

Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Dec 11, 2017

दुर्ग . गर्मी फसल को लेकर असमंजस की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर सोमवार को किसानों ने कृषि उपसंचालक का घेराव किया। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले धमधा ब्लॉक के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसानों ने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। किसानों का कहना था कि सरकार अघोषित रूप से किसानों से गर्मी फसल नहीं बोने के लिए दबाव बना रही है। ऐसे में किसान ठीक से फसल भी नहीं बो रहे है। न ही स्थिति स्पष्ट हो पा रही है। ऐसे में कार्यालय घेरकर किसानों ने सरकारी आदेश दिखाने की मांग की।