गाजियाबाद। लोहिया नगर में स्थित महिला थाना प्रांगण में बाल अपराधियों के लिए चाइल्ड फ्रेंडली किशोर इकाई का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान यूनिसेफ की टीम सहित कुछ देशों के एंबेसडर भी मौजूद रहे। इनमें जापान समेत कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। यहां तैनात पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में रहेंगे।