4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा

आरोप सामने आते ही बृजभूषण शरण सिंह की कैंसिल हो गई रैली, जानिए क्यों सख्त हो गया प्रशासन?

Wrestlers Protest में बृजभूषण शरण सिंह अब बैकफुट पर आ गए है। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पांच जून को अयोध्या के श्रीराम कथा पार्क में होने वाली रैली को स्थगित करने का ऐलान किया है। सांसद ने शुक्रवार को अपने अकाउंट से फेसबुक पर लिखे पोस्ट में यह जानकारी दी है। अयोध्या जिले के पुलिस प्रशासन ने धारा 144 लागू होने और पर्यावरण दिवस के मद्देनजर रैली की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। अयोध्या में होने वाली रैली के लिए सांसद और उनके समर्थक जोर शोर से तैयारियों में जुटे थे। पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन से साथ खुफिया टीमें भी नजर बनाए हुए थी।  

Google source verification

गोंडा

image

Neel Kamal

Jun 02, 2023