12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर

VIDEO गोरखपुर उपचुनाव में ओबीसी आर्मी ने दी इस उम्मीदवार को समर्थन

संगठन ने समर्थन देने का ऐलान इस वजह से किया

Google source verification

गोरखपुर। सदर संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के समर्थन में रोज नए नए संगठन और राजनेता आ रहे। दलित-पिछड़ी जातियों को एकजुट करने के लिए कुछ महीनों पूर्व बनी ओबीसी आर्मी ने ओबीसी लड़ाई लड़ने के आश्वासन पर समाजवादी पार्टी के पक्ष में आ गई है। ओबीसी आर्मी ने सपा उम्मीदवार को उपचुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया है। संगठन के संयोजक कालीशंकर ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ी जातियों के हक की लड़ाई के लिए ओबीसी आर्मी काम कर रही है। ओबीसी बिखरा हुए होने की वजह से अपनी ताकत का एहसास नहीं करा पा रहा। संगठन सभी पिछड़ी जातियों को एकजुट करने में लगा हुआ है।
कालीशंकर ने बताया कि ओबीसी की मांगों को लेकर हमने सभी दलों के प्रत्याशियों केपास प्रस्ताव रखा। उनको इसके लिए अपना रूख साफ करने को कहा। केवल समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार निशाद ने इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का आश्वासन दिया है। कालीशंकर ने बताया कि सपा उम्मीदवार से आश्वासन मिलने के बाद संगठन ने तय किया है कि वे लोग समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को उपचुनाव में समर्थन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश