1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर

VIDEO : जब पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए युवक कांग्रेस नेता

- भूरिया को ले जा रहे पुलिस काफिले को रोका युवक कांग्रेस ने- मांगलिया टोल नाके पर जमकर हुआ हंगामा

Google source verification

इंदौर. राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के खिलाफ युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने भोपाल में रेल रोको प्रदर्शन किया था। इस दौरान वे रेल पटरियों पर लेट गए थे। जिसके चलते उन पर केस दर्ज किया गया था। रविवार को इसी मामले में पुलिस ने भूरिया को झाबुआ स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर भोपाल ले जाया जा रहा था। भूरिया की गिरफ्तारी और उन्हें भोपाल ले जाने की सूचना मिलने के बाद इंदौर के युवक कांग्रेस के नेता इसका विरोध करने के लिए बायपास पर मांगलिया टोल नाके पर इक_ा हो गए थे। जैसे ही भूरिया को ले जा रही पुलिस की गाड़ी यहां पहुंची, इंदौर शहर अध्यक्ष रमीज खान, जिलाध्यक्ष दौलत पटेल, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष स्वपनील कांबले, उपाध्यक्ष निखिल वर्मा, मिथुन यादव सरफराज अंसारी, नितिन पांचाल, योगेश बीना, नितेश यादव, अभिजित पांडे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूरिया की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूरिया को ले जा रही गाड़ी को घेर लिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी पर भी चढ़ गए थे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामें के चलते इंदौर पुलिस भी यहां पहुंच गई थी। इस दौरान भूरिया की गाड़ी को आगे नहीं बढऩे देने में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर पुलिस की झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भी फटकारी। वहीं भारी विरोध के बीच बमुश्किल पुलिस भूरिया को लेकर रवाना हुई। वहीं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पटेल व खान ने कहा कि पुलिस भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रही है। पुलिस कांग्रेस के खिलाफ जिस तरह से काम कर रही है यदि इसे नहीं रोका गया तो उसके खिलाफ युवक कांग्रेस जेल भरो आंदोलन चलाएगी।