17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
राजस्थान में तीन साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, वीडियो में देखें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी
Play video

राजस्थान में तीन साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, वीडियो में देखें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी

बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग बच्ची की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Dec 23, 2024

जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली जिले के ग्राम कीरतपुरा, बड़ियाली, तन सरूण्ड में सोमवार को तीन साल की एक बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग बच्ची की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार भूपसिंह जाट की 3 साल बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी वो ​बोरवेल में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क और सरूण्ड थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचे। साथ में पुलिस जाप्ता, एंबुलेंस और जेसीबी मशीन भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात की गई। मौके पर बचाव कार्य तेजी से जारी है और बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए सभी संसाधन जुटाए गए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।