Budget 2026 Rajasthan: राजस्थान की राजनीति और आगामी बजट सत्र (Budget 2026) को लेकर बुधवार का दिन बेहद अहम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कैबिनेट (Bhajanlal Cabinet Meeting) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी..सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी बजट सत्र (Rajasthan Assembly)की तैयारियां हैं।इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश (Budget Session)कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘जन आकांक्षाओं की पूर्ति’ पर केंद्रित होगा।