31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
JAIPUR में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट की छत गिरी, कुछ लोगों के दबने की आशंका
Play video

JAIPUR में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट की छत गिरी, कुछ लोगों के दबने की आशंका

JAIPUR में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट की छत गिरी, कुछ लोगों के दबने की आशंका

Google source verification

JAIPUR जयपुर में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ। जयपुर की सांगानेर पुलिया के पास एक रेस्टोरेंट की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में कुछ लोगों के दबने की आंशका पर जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना स्थल की तरफ यातायात जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने यातायात को डायवर्ट करवाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में बचाव एवं राहत कर्मियों को लगाया गया। कई संसाधन लगाकर मलबे को हटाने का काम शुरू किया। सांगानेर पुलिया के पास जहां ये हादसा हुआ वहां शाम के वक्त ट्रैफिक भी काफी रहता है और ये व्यस्ततम इलाकों में से एक है।छत्त का ये हिस्सा गिरते ही मलबे में कुछ लोगों के दबने की आंशका पर हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस भोजनालय के पिछले हिस्से की पट्टियों से बनी छत टूटी है।