12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Bisalpur dam 76.66 फीसदी भरा,जलस्तर पहुंचा 314.20 मीटर, पानी की आवक जारी

Bisalpur dam 76.66 फीसदी भरा,जलस्तर पहुंचा 314.20 मीटर, पानी की आवक जारी

Google source verification

Bisalpur dam जयपुर, अजमेर और टोंक की जलापूर्ति करने वाला बीसलपुर बांध मंगलवार रात तक करीब 77 फीसदी भर चुका है। मंगलवार रात 9 बजे तक बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.20 मीटर पर पहुंच गया है। बांध के केचमेंट एरिया के भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ , अजमेर सहित अन्य जिलों में हो रही झमाझम बारिश के बाद बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। बांध के गेज में रोजाना जलापूर्ति व वाष्पीकरण में खर्च होते पानी के बाद भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

बीसलपुर बांध 76.66% भरा

बांध के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध में बीते 34 घंटे के दौरान कुल 13 सेमी पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध का गेज सोमवार सुबह 6 बजे तक 314.03 आर एल मीटर दर्ज किया गया था। जिसमें 28.495 टीएमसी का जलभराव था। जो मंगलवार सुबह 6 बजे तक बीते 24 घंटे में 9 सेमी की बढ़ोतरी के साथ गेज 314.12 आर एल मीटर पर पहुंच गया वही शाम 4 बजे तक फिर से 4 सेमी बढ़कर गेज 314.16 आर एल मीटर दर्ज किया गया है। जिसमें 29.392 टीएमसी का जलभराव हो चुका है। जो पूर्ण जलभराव का 75.94 फीसदी पानी है। वहीं मंगलवार रात 9 बजे तक बांध का जलस्तर 314.19 तक जा पहुंचा। इस तरह बीसलपुर बांध 76.66% प्रतिशत भर चुका है। आपको बता दें कि बीसलपुर बांध की पूर्ण भराव क्षमता 315.50 मीटर है। बांध के जलभराव में सहायक भीलवाड़ा जिले के बिगोद स्थित त्रिवेणी का गेज 2.60 मीटर से बढ़कर मंगलवार को 3.20 मीटर पर चला। इसी प्रकार बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 36 एम एम बारिश दर्ज की गई है वहीं सीजन की अब तक कुल 463 एम एम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

बीसलपुर बांध जुलाई में भरा तो बनेगा रेकॉर्ड

बीसलपुर बांध जुलाई में पहली बार भर सकता है, और यदि ऐसा हुआ तो यह न केवल इतिहास रचेगा, बल्कि प्रदेश के लाखों नागरिकों को जल संकट से राहत भी देगा। साथ ही, लगातार दूसरे साल गेट खुलने का रेकॉर्ड भी बन सकता है। बीसलपुर बांध का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था। बांध पहली बार वर्ष 2004 में भरा था। बांध अब तक कुल सात बार भर चुका है। बांध भरने के रेकॉर्ड को देखें तो बांध छह बार अगस्त माह में और एक बार सितम्बर माह में भरा है। यानी आज तक जुलाई में कभी भी लबालब नहीं हुआ है। लेकिन इस बार जुलाई में बांध में पानी की अच्छी आवक हुई है। केचमेंट एरिया में दर्ज की जा रही अच्छी बारिश की गतिविधियों को देखकर बांध के जुलाई में भरने से इंकार नहीं किया जा सकता। बीसलपुर बांध अपने निर्माण से अब तक सात बार लबालब हुआ पर एक बार भी कभी लगातार दो वर्ष इसके गेट नहीं खोले गए है। लेकिन इस बार ये भी रेकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है। इस बार बांध के जुलाई में ही खुलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो बांध के गेट लगातार दूसरी साल खुलने का रेकॉर्ड भी बन जाएगा।