2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

बुध पुष्य नक्षत्र आज, मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिला खास उपहार, देखें वीडियो

बुध पुष्य नक्षत्र पर आज सुबह प्रथम पूज्य भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इस मौके पर गणेशजी का फूलों से मनमोहक शृंगार भी किया गया।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Dec 18, 2024

जयपुर। मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जयकारों के बीच भगवान गणपति की एक झलक देखने को भक्त आतुर नजर आ रहे हैं। बुध पुष्य नक्षत्र पर आज सुबह प्रथम पूज्य भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इस मौके पर गणेशजी का फूलों से मनमोहक शृंगार भी किया गया। मोदक भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद व रक्षा सूत्र बांटे गए। इसके बाद गणेशजी को फूल बंगले में विराजमान किया गया। मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गजानन का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा व गुलाब जल एवं इत्र से अभिषेक किया गया। इसके बाद गंगाजल से शुद्ध स्नान करवा कर भगवान को नवीन पोशाक धारण करवाई गई। श्री गणपति सहस्त्रनाम से 1001 मोदक अर्पित किए गए।