4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न बालगृहों में भी मना

रावण दहन के साथ मासमूों ने दी एक—दूसरे को बधाई

Google source verification

जयपुर
पूरे देशभर में बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया। पुतला जलाकर लोगों ने दशहरा उत्सव मनाया। वहीं दूसरी तरफ ऐसे मासूम बच्चे जिनका अपना कोई नहीं है या जिन्हें अपनों ने छोड़ दिया या किसी कारण से जो अपनो से बिछड़ गए है। उन्होंने ने भी दशहरा पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। गृहों में रहने वाले बच्चों ने भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर गृह अधिकारियो ने बच्चों के साथ बुराई को खत्म करने और मिल जुलकर रहने का संदेश भी साझा किया।
हालांकि सरकार की लगभग सभी पंजीकृत संस्थाओं में रहने वाले मासूम बच्चों के लिए दशहरा पर्व बेहद खास रहा। उन्हें न सिर्फ भोजन की विशेष थाली मिली बल्कि रावण और राम की गाथा को भी उन्हें नाटकीय ढंग से बताया गया। बाल बसेरा टाबर संस्था के प्रभारी रमेश पालीवाल ने बताया कि ये आयोजन हर साल होता है। बच्चे इसमें बड़े उत्साह के साथ भाग लेते है। इसका मकसद है इन बच्चों को अपनापन देना और अपनी संस्कृति के साथ जोड़े रखना ताकि समाज की मुख्यधारा में ये बच्चे पूरी तरह से शामिल हो सकें।