1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

शाही आंगन में सांस्कृतिक संध्या: नहीं पहुंचे दर्शक, खाली कुर्सियों के सामने नाचते रहे कलाकार

जयपुर स्थापना दिवस के मौके पर हैरिटेज नगर निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यक्रमों में दर्शकों का टोटा दिख रहा है। सोमवार को सिटी पैलेस के शाही आंगन में दर्शक नहीं पहुंचे। खाली कुर्सियों के सामने कलकार प्रस्तुति देते रहे।

Google source verification

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम की ओर से सिटी पैलेस में सोमवार को राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं व परिवेश का नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में कुर्सिंया खाली पड़ी रहीं और कलाकारों को दर्शकों का इंतजार रहा।

हैरिटेज निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यक्रमों में दर्शकों का टोटा बना हुआ है। इससे पहले म्यूजिकल नाइट और मुशायरे में भी दर्शक नहीं पहुंचे। ऐसे में दोनों ही कार्यक्रम तय समय पर शुरू नहीं हुए।

मां सरस्वती के समक्ष किया दी प्रज्वलित
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। महापौर मुनैश गुर्जर, उप महापौर असलम फारुखी व धुमन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य ललित कुमार ढोली राणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।