
जयपुर। पक्की भायली फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘हिंदू नव वर्ष के संग गणगौर के रंग’ कार्यक्रम का आयोजन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में गणगौर माता की सवारी पारंपरिक वेशभूषा में निकाली गई। इस दौरान गणगौर माता के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिला शक्ति प्रदर्शन में सोनू अग्रवाल का लाठी संचालन और कंचन राजपुरोहित का तलवार नृत्य खास आकर्षण रहे। वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिए भारतीय संस्कृति की भव्यता को उजागर किया गया। चीफ गेस्ट उमा अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। फाउंडर सोनू अग्रवाल ने सनातनी संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की।