5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे अशोक गहलोत, क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता, खुद सुनें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर हैं। यह बात साफ हो गई है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने सीएम बने रहने के भी संकेत दिए हैं। उनके इन संकेतों पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने बयान दिए हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Sep 21, 2022

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर हैं। यह बात साफ हो गई है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने सीएम बने रहने के भी संकेत दिए हैं। उनके इन संकेतों पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने बयान दिए हैं। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत होते पूरा देश देखना चाहता है। हर तरफ कांग्रेस अध्यक्ष की चर्चा चल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है। उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री के आदेश होंगे हम सब दिल्ली चले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को दोहराया है वापस जीत कर आना है।

गहलोत को एक पद छोड़ना होगा

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा विधायक रामलाल शर्मा का भी बयान सामने आया है। राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। गहलोत पहले सरकार बचाने में लगे रहे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे या फिर सीएम रहेंगे ? लेकिन आज तक कभी हुआ नहीं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कोई रहा हो मैं कोई कांग्रेस का पंडित तो नहीं लेकिन मुझे लगता है कि अशोक गहलोत को एक पद छोड़ना पड़ेगा। रामलाल शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सेवा करें लेकिन इनके ही कई लोग ने विदा करने की कोशिश कर रहे हैं। देखते हैं कि वह मुख्यमंत्री पद पर रहते हैं या नहीं क्योंकि उनकी पार्टी के कुछ लोगों ने हवन अनुष्ठान भी करवाए हैं।