12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

देश का पहला अनूठा टाइम बैंक…सेवा कर जमा करें समय, बुढ़ापे में मिलेगा ‘रिटर्न’

आज तक आपने ऐसे बैंक देखे होंगे, जिनमें पैसों का लेन-देन होता है। लेकिन, क्या कभी ऐसा बैंक भी देखा है जहां समय को जमा किया जाता है और जरूरत पड़ने पर उसे निकाला भी जा सकता है।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 03, 2023

Rakhi Hajela

मानसरोवर निवासी 73 साल के राम अवतार गुप्ता के बच्चे विदेश में हैं। गुप्ता अपनी पत्नी राधा के साथ यहां रहते हैं। कुछ समय पहले दोनों बीमार पड़ गए। उनके उपचार और दवा की व्यवस्था टाइम बैंक के सदस्यों ने की। राम अवतार की तरह शहर के कई बुजुर्ग हैं जिन्हें जरूरत पर टाइम बैंक से सहायता मिल रही है। इतना ही नहीं आप भी सेवाएं देकर टाइम बैंक में अपना समय सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे ही 50 साल की सुमन ढींगरा बुजुर्गों की सेवा में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि यह सब पैसों के लिए नहीं बल्कि अपना समय बैंक में सुरक्षित रखने के लिए कर रही हैं। जब बूढ़ी हो जाऊंगी तब इस सेव किए गए समय को वापस ले सकूंगी। कोई मेरी भी इसी तरह से मदद करेगा।

2019 में थी स्थापना

जयपुर में देश के पहले टाइम बैंक की स्थापना बैंक से सेवानिवृत्त पीसी जैन और अनिल कुमार खोसला ने साथियों के साथ मिलकर दिसंबर 2019 में की थी। बैंक में आप किसी की मदद के लिए अपना समय देकर उस समय को टाइम बैंक में सेव कर सकते हैं। भविष्य में जरूरत पडऩे पर इसका उपयोग भी कर सकते हैं।

…………..

बैंक से जुड़े 1800 लोग

टाइम बैंक से अब तक तकरीबन 1800 लोग जुड़ चुके हैं। देश के अन्य शहरों उदयपुर, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत, पुणे, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, गुडग़ांव, चित्तौडगढ़़, सवाई माधोपुर में भी इसकी शुरूआत की गई है।

……………

ऐसे बनते हैं सदस्य

18 साल से अधिक आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति जो दूसरों की मदद करना चाहता है वह टाइम बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करवा कर इसका सदस्य बन सकता है।

ये है जिम्मेदारी

इसके सदस्य जरूरतमंद बुजुर्गों की सेहत खराब होने पर उनका ध्यान रखतेे हैं। उनका अकेलापन दूर करने के लिए उनके साथ वक्त बिताते हैं। बुजुर्गों को दिया गया यह समय इन सदस्यों के बैंक खाते में टाइम यूनिट के रूप में जमा हो जाता है। जब सदस्य को मदद की जरूरत होगी तो टाइम बैंक उनके लिए व्यवस्था करेगा। हर सदस्य वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी पासबुक देख सकता है। जो व्यक्ति टाइम बैंक का सदस्य है लेकिन वह अपना टाइम बैंक में जमा नहीं कर पाया है। ऐसे व्यक्ति को भी जरूरत होने पर टाइम बैंक मदद करता है।

……………….

इनका कहना है,

बुजुर्गों की मदद के लिए इसे शुरू किया गया। इसमें सभी सदस्यों को एक दूसरे से परिचित करवाया जाता है। उनका वेरिफिकेशन होता है।

– पीसी जैन, फाउंडर चेयरमैन