24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
जयपुर में अचानक उमड़ी युवाओं की भीड़, पुलिस अलर्ट; वीडियो में देखें क्या है माजरा?
Play video

जयपुर में अचानक उमड़ी युवाओं की भीड़, पुलिस अलर्ट; वीडियो में देखें क्या है माजरा?

REET EXAM 2024: सभी परीक्षा केंद्रों और संग्रहण केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। राज्य स्तर पर रीट परीक्षा में डमी कैंडिडेट, नकल, अनुचित साधनों के उपयोग की रोकथाम के लिए फेस रिकॉग्निशन और बायोमेट्रिक जांच की व्यवस्था की गई है।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 28, 2025

जयपुर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) का आज दूसरा दिन है। आज तृतीय पारी में लेवल-2 के लिए परीक्षा आयोजित हो रही है। इसमें पांच लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। आज परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। जिसके कारण परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से अभ्यर्थी आना शुरू हो गए थे। नकल रोकने के लिए कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। छात्राओं के नोज पिन, गले में चुन्नी, स्कार्फ, पायल तक निकलवा दिए गए। परीक्षार्थियों के जूते-सैंडल भी बाहर खुलवाए गए। सुबह 9 बजते ही परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। इस दौरान कई अभ्यर्थी आखिरी समय पर भागते दौड़ते पहुंचे। लेकिन देर से पहुंचने पर उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इससे पहले गुरुवार को पहले दिन की दोनों पारियों में पूरे राजस्थान में परीक्षा व्यवस्था शांतिपूर्ण रही।