28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
“डिग्गी का राजा रे” की धुन पर कल्याण धणी की पदयात्रा शुरू, 20 को पहुंचेगी डिग्गी
Play video

“डिग्गी का राजा रे” की धुन पर कल्याण धणी की पदयात्रा शुरू, 20 को पहुंचेगी डिग्गी

www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Aug 16, 2018

जयपुर। राजधानी में गुरुवार को डिग्गी कल्याण धणी के यात्रियों का रैला लगा रहा। “बाजै छै नोबत बाजा म्हारा डिग्गी पुरी का राजा” की धुन पर चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बाबा के भक्त कनक दंडवत करते हुए यात्रा में शामिल हुए। केसरिया ध्वज लिए भक्त नाचते गाते नजर आए। छोटी काशी श्रद्धा से कल्याणमयी हो उठी। डिगी कल्याणजी की 53वीं लक्खी पदयात्रा के दौरान मुख्य पदयात्रा में शामिल होने के लिए बांदीकुई, चाकसू, शाहपुरा, मनोहरपुर, दौसा, आमेर, भानपुर, बस्सी सहित कई स्थानों से छोटी पदयात्राएं अल सुबह ही चौड़ा रास्ता पहुंची। शहर में जगह-जगह यात्रियों की सेवा के लिए आमजन ने स्टॉल्स पर फल और अन्य खाने के सामान वितरित किए। पूजा अर्चना के बाद सांसद रामचरण बोहरा, किशनपोल विधायक मोहन लालगुप्ता, कथावाचक देवी वैभव सहित अन्य लोगों ने ध्वज को रवाना किया। हाथ में ध्वज लिए पदयात्रा संयोजक श्रीजी शर्मा और उनका परिवार बैंड बाजों के बीच निकले। 20 अगस्त को केसरिया ध्वज के साथ पदयात्रा डिग्गी पहुचेंगी।