5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

सवाई ईश्वर सिंह की छतरी पर फागोत्सव, गूंजे फाल्गुनी भजन

तालकटोरा के सामने स्थित सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी पर फागोत्सव मनाया गया।

Google source verification

जयपुर. तालकटोरा के सामने स्थित सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी पर फागोत्सव मनाया गया। छतरी के सेवक रामतीर्थ पारीक ने बताया कि फागोत्सव में शाम को अभिषेक के मनमोहक शृंगार कर छतरी पर रंग—बिरंगी गुलाल से रंगोली सजाई गई। इसके बाद भजन गायकों ने पारंपरिक फाग के भजनों की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालु को नाचने पर मजबूर कर दिया। चंग-ढप- फाल्गुनी भजनों की ऐसी त्रिवेणी बही कि हर कोई उसमें सराबोर हो गया। पुष्प और इत्र वर्षा के बीच भजनों की स्वर लहरियोंं से पूरा माहौल होलीमय हो गया। फाग उत्सव एवं रंगोली का आयोजन राजपुरोहित जगदीश नारायण के तत्वाधान में किया गया।