16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Fagotsav 2025: श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी संग खेली होली, वीडियो में देखें मथुराधीश मंदिर में उड़ते रंग-गुलाल
Play video

Fagotsav 2025: श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी संग खेली होली, वीडियो में देखें मथुराधीश मंदिर में उड़ते रंग-गुलाल

Fagotsav 2025: मथुराधीश मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में मंगला आरती से ही दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। मंदिर में होली पर भक्त जमकर होली खेलते हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 06, 2025

जयपुर। होली का त्योहार नजदीक आते ही देवालय भी रंग-बिरंगे रंगों से सरोबार हो उठे हैं। मंदिरों में ठाकुरजी के संग भक्त जमकर होली खेल रहे हैं। चहुंओर फागोत्सव की धूम मची है। अपने आराध्य को भक्त फागोत्सव के गीत गाकर रिझा रहे हैं। मंदिरों में गुलाल के साथ ही फूलों की होली खेली जा रही है। इधर, कोटा में बड़े मथुराधीशजी मंदिर में पिछले एक माह से चल रहा गुलाल होली का रंग बगीचे की होली के साथ पानी और रंगों में तब्दील हो गया। होली की मस्ती में सराबोर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य संग जमकर होली खेली। इस दौरान पूरा मंदिर पांडाल मथुराधीश जी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में दूर-दूर इलाकों से पहुंचकर भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई।