4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
गलत काम से मना किया तो पत्नी को मारी गोली
Play video

गलत काम से मना किया तो पत्नी को मारी गोली

गलत काम से मना किया तो पत्नी को मारी गोली....धौलपुर की घटना, पीठ में गोली लगने से घायल महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज....आरोपित पति वारदात के बाद फरार, जिसे पुलिस कर रही है तलाश
Google source verification

धौलपुर में दोस्तों से अवैध संबंध बनाने से इनकार करने और इसकी शिकायत पुलिस में करने से गुस्साए पति ने घर के बाहर पत्नी को गोली मार दी। महिला के पीठ में गोली लगने से घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने महिला को राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। इस बीच, सूचना पाकर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने महिला के पर्चा लिए और मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश में टीम रवाना कर दी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश तंवर ने बताया कि आरोपित पति कोई काम नहीं करता है। पत्नी को आएदिन पीटता है। उसने पत्नी पर अपने दोस्तों और परिचितों से अवैध सम्बंध बनाने का दबाव डाला। महिला के इनकार करने पर आरोपित ने उससे मारपीट की। दोपहर में पीड़िता टाऊन चौकी में इसकी शिकायत कर घर लौट रही थी। गली में घुसते ही पति ने से देशी कट्टे से उस पर फायर कर दिया। गोली महिला की पीठ में जा धंसी, जिससे वह घायल हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़