30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

वसुंधरा राजे ने गोविंददेवजी में की प्रभु अराधना, गुरुद्वारे में मत्था टेका

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने होली के त्योहार पर सोमवार अराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में भगवान गोविंद के दर्शन किए। राजभोग झांकी के समक्ष राजे मदिर परिसर पहुंची। उन्होंने भगवान के दर्शनों के बाद भक्तों पर गुलाल भी फेंकी।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Mar 06, 2023

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने होली के त्योहार पर सोमवार अराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में भगवान गोविंद के दर्शन किए। राजभोग झांकी के समक्ष राजे मदिर परिसर पहुंची। उन्होंने भगवान के दर्शनों के बाद भक्तों पर गुलाल भी फेंकी। राजे के साथ पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। प्रभु दर्शनों के बाद उन्होंने गोविंददेवजी मंदिर के पास स्थित गुरुद्वारा में भी मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

राजे ने कहा कि होली जयपुर का अनूठा त्योहार है, जहां भगवान के साथ हम लोगों को होली खेलने का मौका मिलता है। इस होली के रंगों में भगवान का आशीर्वाद मिलता हैं। सब तबके के लोग उसी रंग और प्यार में एक साथ भगवान के सामने नतमस्तक हैं। भगवान सबको आशीर्वाद दे। राजस्थान को सुख-समृद्धी, तरक्की और विकास के साथ भगवान से प्रार्थना है कि झोली भर-भरकर दे। इस दौरान राजे के साथ शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।