बहरोड ( Behror ) के पुलिस थाने से फरार विक्रम उर्फ पपला गुर्जर ( Papla Gujjar ) की फरारी की घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज ( CCTV Video ) सामने आया है। इसमें पपला गुर्जर ( Papla Gurjar ) का साथी हमला करने से पहले थाने के बाहर लाल ( Red ) रंग की टीशर्ट पहना हुआ आता है और उसके बाद गाड़ी में बैठकर रेकी कर चला जाता है। इसके थोड़ी देर बाद वो अपने साथियों को साथ लौटता है और थाने पर हमला कर विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाकर ले जाता है। इस सीसीटीवी फुटेज में हमला करने के बाद वापिस जाते हुए तीन गाड़ियां जाती भी दिख रही हैं। ये पूरा घटनाक्रम सड़क पर लगे एक कैमरे में कैद ( Record ) हो गया ।