13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
राम जन्मभूमि फिल्म की रिलीज का रास्‍ता साफ, कोर्ट ने खारिज की र‍िलीज रोकने की याचिका
Play video

राम जन्मभूमि फिल्म की रिलीज का रास्‍ता साफ, कोर्ट ने खारिज की र‍िलीज रोकने की याचिका

हिंदी फ‍िल्‍म ‘राम की जन्मभूमि’ की र‍िलीज पर रोक लगाने के ल‍िए कोर्ट में दायर की गई याचिका खारिज तक दी गई है जिसके बाद इस फ‍िल्‍म की र‍िलीज का रास्‍ता साफ हो गया है। यह फ‍िल्‍म देशभर में 29 मार्च को र‍िलीज होनी है।
Google source verification


मुंबई. राम जन्मभूमि पर बनी हिंदी फ‍िल्‍म ‘राम की जन्मभूमि’ की र‍िलीज पर रोक लगाने के ल‍िए कोर्ट में दायर की गई याचिका खारिज तक दी गई है जिसके बाद इस फ‍िल्‍म की र‍िलीज का रास्‍ता साफ हो गया है। यह फ‍िल्‍म देशभर में 29 मार्च को र‍िलीज होनी है। सिने क्रस्ट प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित और सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म राम जन्मभूमि में 1992 में अयोध्‍या में हुई घटनाओं को कहानी की तरह प्रस्‍तुत किया जाएगा।

संविधान के तहत मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को यदि बरकरार रखना है तो लोगों को सहिष्णु बनना पड़ेगा। यह बात उच्च न्यायालय ने कही थी। अदालत की यह टिप्पणी शहजादा याकूब हबीबुद्दीन तूसी की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई जो स्वयं को अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज बताता है। उसने फिल्म ‘राम की जन्मभूमि’ के रिलीज पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।