5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

अंशु हर्ष की पुस्तक’ महाभारत के हनुमान’ का लोकार्पण

पंडित विजय शंकर मेहता और महंत गोपाल दास के सानिध्य में बुधवार को अंशु हर्ष की पुस्तक 'महाभारत के हनुमान' का विमोचन हुआ।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jun 28, 2023

पंडित विजय शंकर मेहता और महंत गोपाल दास के सानिध्य में बुधवार को अंशु हर्ष की पुस्तक ‘महाभारत के हनुमान’ का विमोचन हुआ। पंडित विजय शंकर ने इस दौरान महाभारत से जुड़े हनुमानजी के प्रसंग सुनाए साथ ही भीम और अर्जुन के अहंकार प्रसंग की विस्तृत व्याख्या की। अंशु हर्ष के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस दौर में उनका ये कार्य सराहनीय है जब घर और बाहर की सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आध्यात्मिक राह पर चल रही हैं साथ ही साहित्य और लेखन के माध्यम से अपना कार्य कर रही हैं। वहीं महंत गोपाल दास ने पंडित मेहता का स्वागत किया और अंशु हर्ष के लेखन की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया । सोमेंद्र हर्ष और सुधीर माथुर ने अथितियों का सम्मान किया और कार्यक्रम का मंच संचालन यश कालरा ने किया। अंशु की किताब में हनुमान से जुड़े महाभारत युग के प्रसंग हंै।