3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर में बनेगा इंटरनेशनल सिनेमा सेंटर

जयपुर में जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी और सिक्योर फिल्म लाइब्रेरी बनेगी। इसके साथ ही जयपुर इंटरनेशनल सिनेमा सेंटर बन जाएगा।

Google source verification

जयपुर। जयपुर में जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी और सिक्योर फिल्म लाइब्रेरी बनेगी। इसके साथ ही जयपुर इंटरनेशनल सिनेमा सेंटर बन जाएगा। इस लाइब्रेरी ( LIBRARY) के जरिए आने वाले 10 वर्षों में दुनियां की 1 लाख से भी अधिक फिल्मों को संग्रहित किया जा सकेगा। इसके लिए जयपुर में लाइब्रेरी और सिनेमा सेंटर की वेबसाईट को लांच किया गया। इस लाइब्रेरी के ज़रिए, आने वाले 10 वर्षों में लगभग 1 लाख से भी अधिक फिल्मों को संग्रहित किया जा सकेगा। लाइब्रेरी का उद्देश्य विश्व के किसी भी कोने में बनी फिल्मों को एक मंच प्रदान करना और फिल्मों के ज़रिए देशों के बीच सांस्कृतिक सामंजस्य स्थापित करना। जिफ के पूर्व चेयरमैन राजीव अरोडा ने बताया लाइब्रेरी का उद्देश्य यही है कि सिनेमा, कला एवं संस्कृति को बड़े स्तर पर सुरक्षित रखा जा सके।


चार चरणों में बनेगी लाइब्रेरी
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) ट्रस्ट (JAIPUR INTERNATIONAL FILM FESTIVAL (JIFF) TRUST) का यह विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट जल्द ही साकार होने वाला है। जिफ के फाउंडर हनु रोज ने बताया पहले चरण में, आगामी 26 अगस्त 2020 को लाइब्रेरी की नींव का पहला पत्थर रखा जाएगा। लाइब्रेरी 2 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली होगी। वहीं, आगे चलकर पहले चरण में, 26 अगस्त 2023 को इसके दूसरे राउंड का फाउंडेशन स्टोन रखा जाएगा। लाइब्रेरी का निर्माण 11 हैक्टेयर से भी ज्यादा बड़े क्षेत्र में होगा। पहले फेज़ में जनरल लाइब्रेरी का निर्माण होगा। दूसरे फेज़ में ऑनलाइन लाइब्रेरी और सिक्योर जनरल लाइब्रेरी का निर्माण होगा। वहीं तीसरे फेज़ में सर्वाधिक सिक्योर फिल्म वॉल्ट के साथ विश्व की सबसे बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण होगा और चौथे और अंतिम चौथे फेज़ में वर्ड सिनेमा, कल्चरल स्टडीज़ सेंटर, तथा फिल्म री-स्टोरेशन सेंटर का निर्माण होगा।