जयपुर। प्रदेश में मानसून आखिरी दौर में है। प्रदेश में इस साल अच्छी बारिश हुई है। सभी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। लेकिन अब मानसून की विदाई का समय है। ऐसे में अब मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। राजधानी जयपुर सहित सभी जिलों में बारिश नहीं होने के आसार है। वहीं बादल छाएं रहेंगे। इसके अलावा 28, 29 व 30 सितंबर को भी बारिश नहीं होने की संभावना बताई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में जयपुर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने कहा है कि आज प्रदेश में बारिश की संभावना न के बराबर है। धूप खिली रहेगी। गर्मी का जोर रहेगा। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे।