28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में पथराव के बाद हरकत में आई पुलिस, उपद्रवियों की तलाश तेज, वीडियो में देखें मौके के हालात
Play video

जयपुर में पथराव के बाद हरकत में आई पुलिस, उपद्रवियों की तलाश तेज, वीडियो में देखें मौके के हालात

Miscreants vandalized in Ramganj : सोमवार रात करीब 8 बजे कुछ युवकों की ओर से पथराव करने से दहशत फैल गई थी। बाद में दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंके। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। रामगंज में दो पक्षों में पथराव के बाद रात में दहशत का माहौल हो गया।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 18, 2025

जयपुर। जयपुर में रामगंज के कोठी कोलियान में पत्थरबाजी की घटना के बाद आज सुबह हालात सामान्य नजर आए। देर रात से लेकर अब तक पुलिस व प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है। मौके पर रामगंज सहित आस-पास के थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस पथराव करने वालों व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले उत्पातियों को चिन्हित करने में लगी हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ हरिशंकर शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से विवाद का कारण पता करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पक्ष आगे नहीं आ रहा है। पुलिस की ओर से घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उपद्रवियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: उदयपुर के बापू बाजार में लगी भीषण आग, फर्स्ट फ्लोर पर फंसा एक परिवार; कई किलोमीटर तक दिखा काला धुआं

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़