25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Jaipur Weather : कल रात जयपुर में बारिश के बाद आज सुबह मौसम का मिजाज नरम
Play video

Jaipur Weather : कल रात जयपुर में बारिश के बाद आज सुबह मौसम का मिजाज नरम

राजधानी जयपुर में कल रात हुई बारिश के बाद आज सवेरे मौसम का मिजाज नरम रहा। गर्मी के तेवर ढीले रहे। इस वजह से आज सुबह लोगों को तेज गर्मी महसूस नहीं हुई। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा रहा।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

May 31, 2025

– आज सवेरे धूप ​खिली, लोगों को हुई हल्की गर्मी महसूस

जयपुर। राजधानी जयपुर में कल रात हुई बारिश के बाद आज सवेरे मौसम का मिजाज नरम रहा। गर्मी के तेवर ढीले रहे। इस वजह से आज सुबह लोगों को तेज गर्मी महसूस नहीं हुई। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में ​अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर व जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलवाही के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। कई स्थानों पर बारिश होने से मौसम में हल्की ठंडक बढ़ी है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है।