16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur Weather : आज सवेरे गुलाबी नगर में छाई गुलाबी ठंडक, फिर बदल रहा मौसम का मिजाज

राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज फिर से बदला हुआ नजर आया। हल्की गुलाबी ठंडक ने मौसम सुहाना कर दिया। आज सवेरे जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। नवंबर के 10 दिन बीत चुके हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Nov 11, 2024

– नवंबर के 10 दिन बीते, अब परवान चढ़ेगी सर्दी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज फिर से बदला हुआ नजर आया। हल्की गुलाबी ठंडक ने मौसम सुहाना कर दिया। आज सवेरे जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। नवंबर के 10 दिन बीत चुके हैं। अब राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी परवान चढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, विंड पैटर्न में बदलाव होने से अब प्रदेश में तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। वहीं प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अभी भी सुबह-शाम लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। जानकारी के अनुसार, आगामी 15 तारीख से मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, नवंबर माह का पहला सप्ताह बीतने के बाद अब रात में पारे की उलटी चाल ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। धीमी रफ्तार से सर्दी का जोर प्रदेश में बढ़ने लगा है और माना जा रहा है कि अगले चार पांच दिन में सर्दी की रफ्तार में और बढ़ोतरी हो जाएगी। बीती रात प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो फिलहाल जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा संभाग और बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान आज सामान्य रहेगा। प्रदेश में अब भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के कारण सर्दी के तेवर अभी नर्म बने हुए हैं, लेकिन आगामी दिनों में विंड पैटर्न में संभावित बदलाव के बाद उत्तरी हवाएं प्रदेश में दस्तक देंगी। जिसके कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्दी का जोर बढ़ने की संभावना है।

कहां कितना रात में पारा

बीती रात राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में पारे में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। मैदानी इलाकों में आज सिरोही जिला 13 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं माउंटआबू में बीती रात पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। सीकर 15, फतेहपुर 14 और जालोर और उदयपुर में रात में पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अजमेर 16, भीलवाड़ा 16, अलवर 17.2, पिलानी 18, कोटा 19, चित्तौड़गढ़ 17, धौलपुर 18, अंता बारां 16.5, करौली 17.7, चूरू 17.4, और संगरिया में 17.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। जयपुर मे बीती रात पारा 0.9 डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पश्चिमी जिले अब भी गर्म

प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में बीती रात भी पारा 20 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। हालांकि फलोदी में रात में पारा करीब दो डिग्री लुढ़क कर 21.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं बाड़मेर 21.6, जैसलमेर 19जोधपुर 18.4, बीकानेर 20, श्रीगंगानगर 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।