5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur Weather : जयपुर में गर्मी के तीखे तेवर, आज सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। तीखी गर्मी से आमजन सहित पशु-पक्षी भी हकलान हैं। दिन में पारा 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। इस कारण दिन में सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिख रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 11, 2025

– गुलाबी नगर में मौसम साफ व तेज धूप ​खिलने से आमजन को सता रही गर्मी

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। तीखी गर्मी से आमजन सहित पशु-पक्षी भी हकलान हैं। दिन में पारा 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। इस कारण दिन में सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री दर्ज किया गया। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 ​डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 32 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इन दिनों गर्म सतही हवाएं चलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। गर्मी का यह सितम आगामी दिनों में जारी रहने की संभावना है।